* एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्टआज दिनांक 03.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं क्षेत्राधिकारी, नगर द्वारा पुलिस कार्यालय, रामपुर पर हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मी प्रमोद कुमार राघव (तैनाती- न्यायालय सुरक्षा) के कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी गई । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा प्रमोद कुमार राघव के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई व पदोन्नति को निरंतर परिश्रम, ईमानदारी एवं निष्ठा का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उपनिरीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सत्यनिष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed