कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी एक युवक ने सात नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व डकैती और मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि गांव-गांव अखबार बांटने का कार्य करता है। गांव के ही दबंग किस्म के लोग सुमित, रोहित, धर्मेन्द्र, कुक्कू, पुष्पेन्द्र, छोटू, रवि निवासी कुंवरपुर उससे रंजिश मानते हैं। 27 दिसंबर की सुबह करीब साढे पांच बजे घर से पेपर लेकर बांटने निकला था। उसी दौरान पेपर लेकर पीपलगांव होता हुआ गोंदोली बांटते हुए करीब सात बजे बंबा के पुल पर पहुंचा था उक्त आरोपितो ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर देसी तमंचा से मारपीट की। जेब में रखे करीब सात सौ रूपये लूट लिए। पीड़ित युवक के शरीर पर गुम चोट आई। घटना की सूचना यूपी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और अखबार विक्रेता युवक को थाने ले आई। पीड़ित युवक थाने में आरोपितो के खिलाफ तहरीर दे रहा था की उसके भाई ने फोन पर सूचना दी कि घर के अन्दर दस से पंद्रह लोग लाठी डंडा, तमंचा लोहे की सरिया लेकर घुस आए हैं। आप तुरंत थाने से घर आ जाओ। 27 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे उक्त आरोपित घर के अन्दर परिजनों के साथ मारपीट कर बुजुर्ग पिता व भाई बहन और पत्नी को लाठी डंडों से जमकर पिटा। घटना में करीब चार लोग गंभीर घायल हो गए। बहन के साथ छेड़छाड़ की घर में रखे सामान कम्प्यूटर लोहे का जंगला, घर का गेट, बाइक, अन्य सामान तोड़फोड़ कर लूट पाट कर चले गए। परिजनों को गोली मारने की धमकी दी गई। गांव छोड़कर चले जाओ नहीं तो जान से मार दी जाओगे। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर राजकुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।