हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने ठण्ड से बचाव हेतु समाचार पत्र बाँटने वाले कर्मयोगियों में बाँटे गर्म कपड़े

वाराणसी। नये वर्ष में भीषण ठण्ड में भी देश दुनियाँ की महत्वपूर्ण खबरों को तड़के सुबह उठकर पाठकों तक पहुंचाने के लिये समाचार पत्र वितरण करने वाले कर्मयोगियों को शनिवार को हरे कृष्ण ज्वेलर्स की अर्दली बाजार शाखा में ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाचार वितरक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद का स्वागत प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने स्वागत किया। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि चाहें गर्मी हो या बरसात हो या अब इस कड़ाके की ठण्ड में भी कर्मयोगी बंधु प्रत्येक घरों में एक पत्रमित्र की तरह प्रतिदिन समाचार पत्र वितरण भी महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है और यही उनके जीवन यापन का माध्यम हैं। उनके इस समर्पण भाव को देखते हुए हरे कृष्ण ज्वेलर्स प्रत्येक वर्ष हर संभव मदद करने हेतु तत्पर रहता है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने कचहरी एवं आसपास के लगभग 178 कर्मयोगियों एवं आसपास के दो दर्जन से अधिक दैनिक कार्य करने वाले मजदूर बंधुओं को ऊनी वस्त्रों प्रदान किया। इस अवसर पर समाचार वितरण समाज उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने प्रतिष्ठान के द्वारा जरूरतमंदो एवं हाकर बन्धुओं को कड़ाके की ठण्ड में गर्म कपड़े प्रदान करने को एक सराहनीय पहल बताते हुए उनका आभार प्रकट किया। वहीं मुग़लसराय एवं रामनगर में जरूरतमंदो हेतु पिछले सफ्ताह अधिष्ठाता रौनक गोयल ने भी गर्म कपड़े बाँटे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।