बहुआयामी समाचार
एम डी न्यूज़ अलीगढ

अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के नगला विरखू गांव में एक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी 11 वर्षीय बहन घायल हो गई। दोनों बच्चियां बाजार से मोमोस खाकर घर लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन दोनों घायल बच्चियों को तत्काल जेएनएमसी मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने 7 वर्षीय छवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 11 वर्षीय बुलबुल का उपचार जारी है, जिसके दाहिने पैर के पंजे में चोटें आई हैं।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए टीमें गठित कर रवाना कर दी हैं। घटना स्थल पर सीसी टीम भी मौजूद है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतका छवि अपने माता-पिता की चार संतानों में तीसरे नंबर पर थी। वह कक्षा 2 की छात्रा थी। उसके पिता महेश भारतीय सेना में सेवारत हैं और वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।