रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 और आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण का कैंप हुआ संपन्न।

वाराणसी रामनगर कटेसर स्थित ग्राम पंचायत भवन में रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट एवं आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण का कैंप लगाया गया जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया और अपना पंजीकरण कराया। आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ की टीम ने मौजूद नागरिकों का क्रमवार परीक्षण किया और प्रभावित मरीजों का पंजीकरण कर अलग बैठाया। शिविर में ऑपरेशन के लिए कुल 55 मरीजों का चयन किया गया और उन्हें हॉस्पिटल की बस से रिंग रोड स्थित आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया वहां गहन परीक्षण के पश्चात सोमवार को उनका ऑपरेशन कर लेंस लगाया जाएगा। तत्पश्चात मंगलवार को पुनः उन मरीजों को कटेसर ग्राम पंचायत भवन छोड़ दिया जाएगा । उक्त कार्यक्रम का उ‌द्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री बृजनंदन सिंह ने किया, अपने उ‌द्बोधन में उन्होंने कहा कि आँखें हमारे शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। इन्हीं के माध्यम से हम इस सुंदर संसार को देखते और समझते हैं। कहा भी गया है- “आँखें आत्मा का दर्पण होती हैं। “नेत्रदान और निःशुल्क नेत्र शिविर जैसे प्रयास समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। सामाजिक हितों के लिए रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट द्वारा किया जा रहा प्रत्येक कार्य बहुत ही सराहनीय है तथा अन्य को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर रोटेरियन डॉ वीरेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें। प्रेसिडेंट रो प्रमोद कुमार एवं प्रेसिडेंट इलेक्ट रो अभिषेक पाठक ने अतिथियों को माला, दुप‌ट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। क्लब की सेक्रेटरी इलेक्ट संगीता खुराना कार्यक्रम की संयोजिका रहीं वही पास्ट प्रेसिडेंट रो उमेश मिश्रा सहसंयोजक रहें।
उक्त अवसर पर क्लब के कई पास्ट प्रेसिडेंट रो सी के गांगुली, रो प्रभाकर जायसवाल, रो के के गुप्ता, रो डॉ सौरभ सिंह इत्यादि उपस्थित रहें, साथ ही रो के के सिंह, रो सावित्री मौर्या, रो दिव्या मिश्रा, रो पिंकी पाठक, रो विपिन शंकर गुप्ता, रो संजय रस्तोगी, रो कर्नल संदीप शर्मा, रो डॉ पी के मुखर्जी, रो वीरेंद्र पाठक, रो सीए आदेश अग्रवाल इत्यादि प्रमुख रूप से अंत तक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *