जेसीआई काशी शिवा का 43वां अधिष्ठापन समारोह।

वाराणसी आज रथयात्रा स्थित शगुन बैंक्वेट में जेसीआई काशी शिवा का 43वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक बहल (एमडी, ड्रीमलैंड होल्डिंग्स लिमिटिड) एवं विशिष्ट अतिथि जेसीआई जोन-3 के मंडलाध्यक्ष जेसीआइ सेनिटोर गौरव सेठ रहें।इस कार्यक्रम की शुरुआत जेसी आस्था से हुई एवं उसके बाद सभी गणमान्य विभूतियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निवर्तमान अध्यक्ष जेसी एचजीएफ मनीष श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य हेतु योगदान देने वाले सभी सदस्यों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं अपने दिल की भावनाओं को प्रतिवेदन द्वारा उजागर किया तत्पश्चात जेसी उत्कर्ष बरनवाल को वर्ष 2026 के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके पश्चात जेसीआई काशी शिवा के “पुट वेस्ट टू वर्क” के तहत 5 से 15 वर्षीय जूनियर जेसी द्वारा वेस्ट से रीसायकल किए वस्तुओं की प्रदर्षनी लगी।कार्यक्रम के मुख्या अतिथि दीपक बहल (एमडी, ड्रीमलैंड होल्डिंग्स लिमिटिड) जी ने अपने उद्धबोधन में जेसीआई कशी शिवा द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की एवं कार्यक्रम की विशित अतिथि जेसीआई जोन-3 के मंडलाध्यक्ष जेसीआइ सेनिटोर गौरव सेठ जी ने संस्था के द्वारा किए गये कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंशा की और जेसीआई काशी शिवा के आने वाले वर्षों में सामाजिक कार्यों में अपनी प्रतिभागिता की इक्षा ज़ाहिर की। उप मंडलाध्यक्षा जेसी तन्वी अग्रवाल ने जेसीआई संस्था के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। कीनोट स्पीकर जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्टीय उपाध्यक्ष रवि प्रकाष गुप्ता जेसीआई संस्था के ट्रेनिंग्स की महत्ता के बारे में अवगत कराया। इस समारोह में अध्याय के सभी पूर्व अध्यक्षों समेत जेसी श्याम जलान, जेसी अनुराग पांडेय, जेसी राम धनानी, जेसी विकस मेहरा, जेसी दीपचंद वर्मा, जेसी अभिषेक जोशी, जेसी दीप्ति मेहरोत्रा, जेसी ज्योति भारद्वाज, जेसी स्वीटी बरनवाल, जेसी शालिनी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *