डाक्टर लियाकत अली जलज नाट्य कर्म विधा शब्दात्मिका सम्मान से हुए सम्मानित ।

अस्सी घाट के सुबह ए बनारस मंच पर पांच विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान।

वाराणसी=अस्सी घाट स्थित सुबह ए बनारस के मंच पर नाट्य कर्मी शब्दात्मिका सम्मान से डाक्टर लियाकत अली जलज सम्मानित किए हुए। सम्मान कार्यक्रम के इस अवसर पर पांच विशिष्ट जनों को शब्दात्मिका सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर हरेंद्र राय सदस्य उच्चशिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश, मुख्यातिथि प्रमोद कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 दंडी स्वामी श्रीमननारायण आश्रम, कार्यक्रम की संयोजिका सुबह ए बनारस श्रीमती मंजु मिश्रा के सानिध्य में सूर्य प्रकाश मिश्र, श्रीमती ऊषा पांडेय साहित्य कार, पंडित विजय कुमार, डाक्टर लियाकत अली जलज ख्यातिलब्ध नाट्यकर्मी, प्रो, शैलेश कुमार तिवारी ख्यातिलब्ध नाट्यकर्मी सहित पांच विशिष्ट जनों को शब्दात्मिका सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर डाक्टर जय प्रकाश मिश्र द्वारा रचित पुष्प वाटिका पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन नागेश शांडिल्य ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *