MD News बहुआयामी समाचार चैनलजिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)बुढ़ाना | मुजफ्फरनगरजनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाने से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों मोनीष एवं रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *