MD news बहूआयानी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने के निर्देश*उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी ने विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की।जनसुनवाई के दौरान मा० सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी से प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार के मंशानुरूप उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभान्वित करें।महिला जनसुनवाई में कुल 04 पीड़ित महिलाओं ने मा० सदस्या को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरण में वृद्धा पेंशन, भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, आवास की समस्या से संबंधित रहे।मा० सदस्या ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं के उत्थान से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब एवं पात्र व्यक्तियों के मध्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र महिलाओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed