एम डी न्यूज़बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। मनोज कुमार हरित ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखते हुए फिर दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ज्वाला प्रसाद गंगवार को 123 मतों से पराजित किया। वहीं, सचिव पद के कड़े मुकाबले में दीपक पांडे दोबारा निर्वाचित घोषित किए गए हैं।मंगलवार रात 11 बजे तक सात राउंड की मतगणना के बाद प्रक्रिया रोक दी गई थी, जिसे बुधवार दोपहर 1 बजे दोबारा शुरू किया गया। मतगणना के दौरान वकीलों के बीच हुए विवाद को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परिणाम घोषित किए गए। सचिव पद पर दीपक पांडे को 1140 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी गौरव राठौर 1116 वोट प्राप्त कर सके। दीपक पांडे ने 24 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह विजयी रहे, उन्हें 717 वोट मिले जबकि ललित कुमार सिंह 450 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 1029 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद नसीम सैफी को 544 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर जयपाल सिंह ने 707 वोट पाकर अनुपम अग्रवाल को 21 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर हुलासी राम गंगवार 565 वोट पाकर विजयी रहे। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर शांतनु मिश्रा 881 वोट पाकर विजयी हुए, उन्होंने रीना सिंह को हराया। संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर रोहित कुमार (568 वोट) ने मोहम्मद आमिर को पराजित किया। वहीं, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सौरभ अग्निहोत्री ने प्रेरणा को मात्र 19 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ के पद पर दीप्ती सक्सेना 938 वोट पाकर निर्वाचित हुईं। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि पंजीकृत 2736 अधिवक्ताओं में से 2428 ने मतदान किया था। चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष रहा और सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए हैं।रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *