रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर में आज उप जिलाधिकारी/न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल की अध्यक्षता में रामनगर तहसील के जन सभागार में कोटेदारों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें उप जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी कोटेदारों से वार्ता कर अधिक से अधिक किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री अपनी दुकान पर बनवाने हेतु कहा गया।उप जिलाधिकारी महोदया ने बताया कि आप सभी कोटेदार ग्राम पंचायत में सभी सदस्यों एवं परिवारों को भलीभांति जानते एवं पहचानते हैं।पंचायत सहायक ,लेखपाल ,एवं स्वयं कोटेदार उक्त ऐप को डाउनलोड कर फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाए।जब कोई कार्ड धारक आपकी दुकान पर राशन वितरण के समय राशन लेने पहुंचे तो उससे जरूर बताए कि बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के आपकी पीएम सम्मान निधि की अगली किस्त शासन द्वारा रोक दी जाएगी।आप लोग पहले फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने को प्राथमिकता दे और राशन प्राप्त करें।तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कोई भी योजना हो आप लोगों ने जिस प्रकार सहयोग किया चाहे वह कोरोना काल हो या आयुष्मान कार्ड बनवाना या एस आई आर कार्यक्रम आप लोगों का हमेशा सहयोग रहा है।पूर्ति निरीक्षक रामनगर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि हमे पूर्ण विश्वास है हमारे कोटेदार राशन वितरण के समय इस लक्ष्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर रामनगर तहसील के उचित दर विक्रेता,मोहम्मद नसीर,प्रेम कुमार,रवि चौहान,मो तौफीक,गजेन्द्र सिंह,कोटेदार प्रतिनिधि दीप नारायण,मनीष कुमार गौतम के अलावा अन्य कोटेदार मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।