मितौली खीरी, 7 जनवरी 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली तहसील के अंतर्गत टिकौला में मुड़िया को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसको देखने पर यही नहीं पता चल पा रहा है कि सड़क में गड्ढे हैं या गढ़ों में सड़क। सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क का सपना अधूरा दिखाई पड़ रहा है। आपको बता दें कि उक्त सड़क अभी कुछ ही वर्षों पूर्व बनी थी एवं इतनी जल्दी फिर से टूट गई कहीं इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग तो नहीं किया गया, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। चूंकि उक्त संपर्क मार्ग गोला रोड पर स्थित टिकौला से मुड़िया सहित कई गांवों को जोड़ता है जिससे सीधा मार्ग होने के कारण राहगीरों को आने-जाने में आसानी होती है किंतु सड़क टूटी होने की वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़क पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त है। जबकि गन्ने की सीजन होने से इस पर दिन रात का आवागमन रहता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिम्मेदारों कि इस पर दृष्टि ही नहीं पड़ रही है। केवल चुनाव आने पर ही नेताजी जनता की ओर रुख करते हैं एवं लंबे चौड़े वादे करके उनका विश्वास जीत करके चले जाते हैं। चुनाव जीतने के पश्चात अपने सारे वायदे भूल जाते हैं जिससे जनता को निराश ही होना पड़ता है। अब देखना यह होगा कि उक्त सड़क के दिन कब बहुरते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *