MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या
अयोध्या/उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक अंतर्गत मथुरा का पुरवा गांव निवासी सुरजीत चौहान को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा होते ही क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।समाजवादी पार्टी ने बताया कि यह मनोनयन सुरजीत चौहान के लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक संघर्ष, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि वे जमीनी स्तर पर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई है। वहीं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने भी इस मनोनयन में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी ने इसे युवाओं को आगे बढ़ाने और संगठन में नई ऊर्जा भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।पार्टी का कहना है कि सुरजीत चौहान का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होना समाजवादी पार्टी की नीतियों, लोहिया एवं जयप्रकाश नारायण के विचारों तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।इस मनोनयन के बाद मथुरा का पुरवा गांव सहित पूरे क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संघर्ष, समर्पण और समाजवादी विचारधारा की जीत बताया है।
