मुजफ्फरनगर,थाना कोतवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन मे व थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 10.01.2026,को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सादपुर रजवाहे की पुलिया से 100 मीटर की दूरी पर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर से अभियुक्त फरमान पुत्र अरशद निवासी ग्राम सादपुर थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *