अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन किया गया।कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा प्रारंभ से पूर्व कथावाचक सरिता यादव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन संपन्न कराया।पूजन के उपरांत गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा की।


कथावाचक ने बताया कि इस तरह के आयोजन धर्म, भक्ति और सेवा के संदेश को फैलाते हैं साथ ही साथ
कलश यात्रा से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है, और यह सौभाग्य का प्रतीक है। इससे लोगों में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता बढ़ती है।उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है।कार्यक्रम आयोजक शिव गोविंद यादव ने बताया कि गांव में प्रत्येक वर्ष भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। और कथा आयोजन के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होता है इसमें दूर दराज से लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। कलश यात्रा के दौरान अर्जुन वर्मा,परसू यादव,विकास वर्मा, हिमांशी,गीता वर्मा,देवांशी श्रीवास्तव, तनु, मनीषा, काव्या वृत्तिका,रोहिणी,अनीता समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *