इनर व्हील डे के 102वे जन्मोत्सव पर अर्चना बाजपेई के नेतृत्व में विशाल स्टेशनरी एवं लच पैकट वितरण का आयोजन।

वाराणसी आज इनर व्हील डे के 102वे जन्मोत्सव पर 8 क्लबों के संयुक्त तत्वाधान में नमो घाट पर ज़रूरतमंद बच्चों को 102 लंच पैकेट, स्टेशनरी (कॉपी, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र) बांटे गए। समान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। वाराणसी के 8 इनर व्हील क्लब के प्रेसिडेंट ने नमो घाट पर इनर व्हील सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। अर्चना वाजपेई ने आठों क्लबों की अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।कार्यक्रम की संयोजक PAT अर्चना बाजपेयी रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुशबू,पूर्णिमा, सुरभि सुषमा, ईशा,उषा,वानी एवं बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *