प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गायघाट शाखा की प्रभारी, वरिष्ठ राजयोगिनी बाल ब्रह्मचारिणी मधु दीदी का हुआ निधन।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गायघाट वाराणसी स्थित शाखा की प्रभारी, वरिष्ठ राजयोगिनी बाल ब्रह्मचारिणी मधु दीदी का दिनांक 10 जनवरी को देहांत हुआ। अपने बाल्यकल से ही परमात्मा आज्ञा अनुसार मानवता की सेवा हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाली बालब्रह्मचारिणी मधु दीदी का जन्म नेपाल में हुआ था। आपके पिताजी गोरखा रेजीमेंट में आर्मी थे । इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्था के संपर्क में आकर अपने माता-पिता की अनुमति अनुसार स्वेच्छा से संस्था में सामाजिक सेवाओं हेतु बाल ब्रह्मचारी रहते हुए जीवन अर्पित करने वाली मधु दीदी की शारीरिक अवस्था करीब 65 वर्ष की थी। वह पिछले लगभग 45 वर्षों से गायघाट स्थित संस्था की शाखा का प्रभार संभाल रही थी । पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही है मधु दीदी ने गायघाट स्थित संस्था की शाखा में शनिवार सुबह 9:00 बजे अंतिम सांस ली । आपका जीवन हजारों भाई बहनों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत था। आपने संस्था के बनारस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्देशक स्वर्गीय रमेश चंद्र गुप्ता जी एवं वर्तमान निर्देशिका राजयोगिनी बीके सुरेंद्र दीदी के साथ संस्था को विस्तारित करने एवं मानवता की सेवाओं को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निर्वहन किया।
उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिश्चंद्रघाट में किया जाएगा । उसके पूर्व गायघाट स्थित शाखा से संस्था के पूर्वांचल का मुख्यालय सारनाथ में अंतिम दर्शन हेतु ले जाकर कुछ समय के लिए रखा जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश एवं नेपाल से संस्था के समर्पित कार्यकर्ता एवं अन्य भाई बहनों के पहुंचने का क्रम जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।