MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर।

बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को बुढ़ाना तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अपूर्वा यादव एवं तहसीलदार महेंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। इसी उद्देश्य के तहत प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता नजर आया। स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लिए संजीवनी साबित होते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *