एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

दिनांक 27.12.2025 को थाना पिनाहट, जनपद आगरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवक की हत्या के प्रकरण के संबंध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त बच्चू को थाना पिनाहट पुलिस टीम एवं सर्विलांस सेल, पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आज दिनांक 11.01.2026 की रात्रि पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ मे की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से
एक अवैध तमंचा,
एक जिंदा कारतूस,
एक खोखा कारतूस
बरामद किया गया है।
उक्त प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट द्वारा दी गयी बाइट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *