(रिपोर्ट,सूरज गुप्ता) सिद्धार्थनगर 10 जनवरी 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केन्द्र, दवा वितरण कक्ष को देखा गया। आज ओपीडी में 68 मरीज आये थे। पैथॉलाजी में 08 मरीज आये थे। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन फ्रीज बन्द पाया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी अनुपस्थित पाये गये जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जनऔषधि केन्द्र में दवा वितरण नही हो रहा था सिर्फ 02 लोगो को दवा दिया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 24 घन्टे स्वास्थ्य केन्द्र खुला रहना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा औषधि भण्डार कक्ष को देखा गया।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *