महाराष्ट्र महानगर पालिका के चुनाव में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी ने किया जोरदार प्रचार
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
महाराष्ट्र राज्य में महानगर नगर पालिका के चुनाव चल रहे हैं जिसमें समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी लड़ा रही है मुंबई के मालेगांव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी खान सायरा शाफद
के लिए रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने जोरदार प्रचार किया*
सांसद नदवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में कड़ी मेहनत करके खड़ा किया है आप सभी लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाना है केंद्र सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने ही 240 सीटों पर रोक दिया था और पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करने दिया बीजेपी के लोग कहते थे कि हम संविधान को खत्म कर देंगे समाजवादी पार्टी के लोगों ने समाजवादी के सांसदों को पी डी ए के लोगों ने जीताकर यह साबित कर दिया है कि अब बीजेपी के लोग संविधान के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं कर सकते महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के लोग भी काफी बड़ी संख्या में यहां पर रहते हैं और मेरी लोकसभा क्षेत्र रामपुर के भी काफी लोग मुंबई में आकर बस गए हैं और मुंबई के ही वोटर बन गए हैं मैं उन सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि की सभी लोग इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देकर विजय बनाएं इस दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के साथ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने बाली पत्नी मछली शहर की सांसद कुमारी प्रिया सरोज भी मौजुद रही यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *