अनिल यादव मवई अयोध्या एमडी न्यूज चैनल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अवध श्री राम की नगरी आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।रानीमऊ में फुल माला वा बुलडोजर से किया गया जोर दार स्वागत वा बी.पी. मवई पेट्रोल पंप पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी मवई मंडल उपाध्यक्ष राम सुचित राजपूत लोधी एव मंडल के सभी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चंद्र यादव, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष, माँ कमाख्या धाम के चेयरमैन शीतल प्रसाद शुक्ल, गन्ना समिति अध्यक्ष रामप्रेस यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
माँ कामख्या धाम नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तेज तिवारी, राम पुर जनक प्रधान राजेश यादव,मनमोहन पांडे, दिलीप गोस्वामी, अजय यादव (पिंटू) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, जोश और संगठनात्मक एकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा आने वाले चुनावों में और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। स्वागत समारोह ने क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
