भाविप ने स्वामी विवेकानंद जी जयन्ती पर निकाली प्रेरणा यात्रा ।

भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयन्ती दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जी स्वास्थ्य लाभ प्रवास स्थल, गोपाल लाल विला निकट जिला पुस्तकालय व एल. टी. कालेज वाराणसी से प्रेरणा यात्रा को आरम्भ किया तथा नदेसर स्थिति स्वामी विवेकानंद जी पार्क तक पहुँच कर काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के सभी शाखाओं के साथ मिलकर कैण्टूमेंट स्थित रानी लक्ष्मीबाई जी के पार्क व प्रतिमा तक पहुँच कर इस प्रेरणा यात्रा को विराम दिया ।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी जिला कमांडेंट (होमगार्ड) बृजेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला व बनारस से प्रगाढ़ सम्बन्ध की चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी जी के जन्म से पूर्व उनके माता-पिता ने आदि विश्वेश्वर मंदिर में पूजा करके पुत्र की कामना किएं फलस्वरूप इन्हें पुत्र रूप में स्वामी जी की प्राप्ति हुई । दयालु जी ने कहा कि स्वामी जी बहुत बीमारी की स्थिति में गोपाल लाल विला परिसर (एल.टी. कालेज) में लम्बे समय तक स्वास्थ्य लाभ लिया था । इस अवसर पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि द्वय द्वारा अद्वितीय सेवाओं में अपने योगदान देने वाले युवाओं अमन कबीर, अंकिता खत्री, राम सिंह वर्मा, सी.ए. राज, उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्त्रबुद्धि व पंडित देवव्रत मिश्र को राष्ट्रीय युवा सम्मान से फटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया । सभा का कुशल संचालन सचिन अग्रवाल व राकेश मिड्ढा ने किया । इस कार्यक्रम में सत्यम, शिवा व काशी शाखा का विशेष योगदान रहा । प्रान्तीय महासचिव प्रमोद दूबे ने सभी जनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *