वैदिक काशी युवा महोत्सव

वैदिक फाउंडेशन काशी परिवार द्वारा 12 जनवरी 2026 को कमिश्नरी सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित काशी युवा महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू गुरु आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा.मीना चौबे प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीराम प्रकाश दुबे हुए शामिल कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेंद्र पाण्डेय ने किया इस अवसर पर बच्चों ने कई तरीके से संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर सैकड़ो बच्चों को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया इसके साथ-साथ ही पूरे भारत में अपने विशेष योगदान के लिए अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को काशी हुआ युवारत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया वैदिक फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ शारदा मिश्रा ने बताया कि वैदिक फाउंडेशन काशी परिवार पिछले 8 वर्षों से लगातार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर काशी युवा महोत्सव के रूप में आयोजित करता है और इस अवसर पर स्वामी जी के विचार को बच्चों तक पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास करता है कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर बिना सिंह ने वैदिक फाउंडेशन के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने बताया कि यह संगठन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जिसमें वर्षभर शिक्षा और रोजगार को लेकर तरह-तरह के महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं जिसे समाज के अनेक लोग जुड़े हुए हैं जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है वैदिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सुधीर मिश्रा ने वैदिक फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष कुछ नए विचारों और कार्यों को लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया और युवाओं को विवेकानंद जी के विचार को आत्मसात करने की बात कही कार्यक्रम में वैदिक फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा शर्मा ने बच्चों को हमेशा इमानदारी से और मेहनत से आगे बढ़ाने की बात पर जोर दिया इस अवसर पर हजारों लोकसभागार में उपस्थित रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत शर्मा कोषाध्यक्ष मधुलिका पांडे पूनम सिंह सुषमा शुक्ला विकास शुक्ला आलोक कुमार गुप्ता प्रियांशु आकृति आनंद कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन वैदिक फाउंडेशन के अध्यक्ष शारदा मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *