
प्रियंका गांधी वाड्रा जी के जन्मदिन पर कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस का स्नेह सहभोज, संघर्ष और जनहित के संकल्प के साथ मनाया गया जन्मदिन।
आज दिनांक 12 जनवरी को दुर्गाकुंड गुरुधाम चौराहे पर महानगर युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस इकाई द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन आज 12 जनवरी को सायंकाल 5.30 बजे मजदूर एवं श्रमिक भाइयों के साथ स्नेह सहभोज आयोजित कर गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं तथा तहरी और लड्डू वितरित कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मजदूर–श्रमिक भाइयों के साथ समसामयिक मुद्दों, विशेषकर मनरेगा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” के तहत आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों की जानकारी साझा कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।अध्यक्षता कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस धीरज सोनकर ने की।कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभारी वाराणसी युवा कांग्रेस अर्शिया ख़ान ने किया।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की आज हम सबने प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन मजदूर भाइयों के बीच मनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कांग्रेस पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संघर्ष और सेवा के लिए है। प्रियंका गांधी जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लगातार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया है। लाठी, जेल और दमन से कभी न डरने वाली प्रियंका जी का संघर्ष आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून को कमजोर करने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस और युवा कांग्रेस पूरी ताकत से संघर्ष जारी रखेगी।
महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा की प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, साहस और जनपक्षधर राजनीति उदाहरण है। उन्होंने सड़कों पर उतरकर महंगाई, बेरोजगारी और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद की है। आज मजदूर भाइयों के साथ स्नेह सहभोज कर जन्मदिन मनाकर हमने यह संकल्प लिया है कि मनरेगा बचाओ महासंग्राम को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। युवा कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के संघर्षशील नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।
कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष धीरज सोनकर ने कहा की प्रियंका गांधी वाड्रा जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन संघर्ष और संवेदना का प्रतीक है। उन्होंने हमेशा मजदूर, किसान और गरीब वर्ग के हक के लिए सत्ता से टकराकर लड़ाई लड़ी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मजदूर भाइयों के साथ यह कार्यक्रम आयोजित कर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़ी हुई है। मनरेगा पर हो रहे हमलों के खिलाफ युवा कांग्रेस निर्णायक आंदोलन करेगी और प्रियंका गांधी जी के संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मजदूर एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रियंका गांधी वाड्रा जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने और मनरेगा सहित सभी जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में :- महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , कैंट विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस धीरज सोनकर , मयंक चौबे , ओमशंकर शुक्ला , अनुभव राय ,अर्शिया ख़ान ,संजय प्रियदर्शी, रोहित दुबे , मो.जिशान ,अफसर ख़ान , नरेश सोनकर , विक्की शर्मा , राजीव आर्य , भालू मिश्रा ,युवराज पांडेय आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति रहे ।
