गोण्डा- गोंडा जनपद में 25 हजार रुपये के इनामिया शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, जिला अस्पताल में भर्ती चल रहा उपचार
एमडी न्यूज गोंडा मनकापुर तहसील रिपोर्टर – बृजेश मिश्रा
गोण्डा- गोंडा जिले से है जहां पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गोंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25,000 रुपये के इनामिया शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घा*यल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बीती सोमवार की रात संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, इस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में वह घा*यल हो गया।पैर में गोली लगी है।घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, 40,000 रुपये नकद, चांदी के आभूषण तथा एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक गोंडा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *