एम डी न्यूज समाचार
रिपोटर कृष्णा ओझा

समाजवादी व्यापार सभा को मथुरा में मजबूत नेतृत्व
प्रशांत अग्रवाल बने महानगर अध्यक्ष
प्रेस नोट
समाजवादी पार्टी की व्यापारिक इकाई समाजवादी व्यापार सभा के संगठन विस्तार अभियान को मजबूती देते हुए मथुरा महानगर के लिए प्रशांत अग्रवाल पुत्र श्री कन्हैयालाल अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल जी द्वारा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल जी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशांत अग्रवाल ने सदैव व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्षशील कार्यशैली समाजवादी व्यापार सभा को मथुरा महानगर में नई मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में व्यापारियों की आवाज़ को सशक्त मंच मिलेगा और संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा। प्रशांत अग्रवाल राया अनाज मंडी में सक्रिय व्यापारी हैं।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को व्यापारिक वर्ग तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों और समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष करेंगे।
इस नियुक्ति पर मथुरा महानगर अध्यक्ष रितू गोयल, अभिषेक यादव, रणवीर धनगर, संजय रावत, गौरव किशनपुरिया, बादल राज बंसल, गौरव पांडेय, जय शर्मा, सौनू यादव, अत्येन्द्र कुमार, प्रेम सिंह पोनिया सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक सशक्त कदम बताया है।
