वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD News चैनल

पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी (रुश्दी) के नेतृत्व में नारी शक्ति की बुलंद आवाज, सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक आदरणीय श्री अब्बास अली जैदी (रुश्दी) के नेतृत्व में बीपी मवई पेट्रोल पंप परिसर में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति की मजबूती और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोहिया वाहिनी सुरजीत सिंह चौहान, युवा नेता अनिल यादव, समाजवादी संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समर पाल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नितिन यदुवंशी, आतिफ पठान, लुकमान ठाकुर, विकास पटेल, आनंद शुक्ला, धर्मजीत रावत, तुलसी राम, अटल बिहारी चौहान, पियूष चौहान, सहदेव चौहान, वीरेंद्र यादव, मित्रसेन यादव, अमृत यदुवंशी, जय प्रकाश, सुमित शुक्ला, मो. तमीम, अजय राजपूत, मनीष यादव, तलहा ठाकुर, आकाश चौहान, मो. शाबान, गोविंद यादव, मनीष कुमार, पंकज यादव, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नेताओं ने सांसद डिंपल यादव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाया गया।
कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति और समाजवादी विचारधारा के समर्थन में एक स्वर में आवाज बुलंद की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।