गोंडा(गौरा)- विकास के पथ पर क्षेत्र को आगे ले जाने वाले भाजपा विधायक विकास पुरुष प्रभात कुमार वर्मा का जन्म दिवस सैदापुर में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपनी जन्म प्रिय लोकप्रिय नेता प्रभात कुमार वर्मा के साथ के काटकर और फूल माला पहना कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके आवास सैदापुर पर जमावड़ा लगा रहा।

बारी बारी से गौरा विधानसभा क्षेत्र के अलावा जिले भर के भाजपा नेता बधाई देने उनके आवास पहुंचे। इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं नेखिचड़ी भोज का आनंद लिया और अपने जनप्रिय विधायक को दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल,भाजपा जिला मंत्री राम तीरथ वर्मा, प्रशांत पटेल , पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा, डॉ श्याम पाल वर्मा, राकेश वर्मा , अनिल कुमार पासवान, जितेंद्र नाथ पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *