जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
Rampur: में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य, पेय पदार्थ तथा औषधि उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, रामपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में समन्वयक सदस्य सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा समिति के समक्ष एजेण्डा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत एजेण्डा के बिन्दुवार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समिति के सदस्यों ने अब तक की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि कम्पोजिट शॉप एवं देशी शराब की दुकानों पर टेट्रा पैक के पैकेट तथा प्लास्टिक के गिलासों के समुचित निस्तारण हेतु ढक्कनयुक्त कूड़ेदानों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी जनपद में फास्ट फूड के ठेलों पर उपयोग की जा रही रंगीन चटनियों एवं रंगीन खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाने तथा फास्ट फूड विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए सघन प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही, मिलावटखोरी को पूर्ण रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से प्रभावी प्रवर्तन, अपमिश्रण से संबंधित जांच रिपोर्टों के आधार पर दर्ज वादों में न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।