गोंडा- रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के विभिन्न स्थानों से आए लगभग 150 चौकीदारों से एसपी विनीत जायसवाल शुक्रवार को संवाद किया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में उनकी सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उन ग्राम प्रहरियों को चिन्हित कर साइकिलों का वितरण किया गया जिन्हें बिगत 10 वर्षों की सेवा अवधि में अब तक साइकिल प्राप्त नहीं हुई थी, ताकि वे अपने अपने क्षेत्रो में प्रभावी रूप से गस्त कर सकें एवं समय पर सूचनाए पुलिस तक पहुंच सके। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों से आए हेड मुहर्रिरो को ग्राम प्रहरियों के वितरण हेतु कुल 500 टार्च भी उपलब्ध कराई गई जिससे ग्राम प्रहरियों को रात्रि ग्रस्त एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सुविधा प्राप्त हो सके पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम परियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें किसी भी घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाना /चौकी को दें तथा पुलिस और आम जन के बीच सेतु को भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों की सजकता एवं सक्रियता से पुलिस जन सहयोग को पुलिस जन सहयोग को और अधिक और अधिक मजबूत किया जा सकता है जिससे अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ समाज में सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ किया जा सके । इस दौरान क्षेत्राधिकार लाइन सुश्री शिल्पा वर्मा एवं प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे। एमडी न्यूज ब्यूरो गोंडा अजीत कुमार यादव/ बृजेश मिश्रा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।