एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा – अजीत कुमार यादव गोंडा- गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत रामापुर गांव के टपरा मजरे में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में एक नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पूजा पुत्री शिवजनम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पूजा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह रामापुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। गांव के प्रधान दुर्गा सिंह ने बताया कि मृतका की शादी दिसम्बर माह में सामूहिक विवाह आयोजन में मनकापुर थान क्षेत्र के कुंजलपुर गांव निवासी सुभाष के साथ हुई थी। वह बुधवार को ससुराल से अपने मायके आई थी।मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।पिता शिवजनम एक सप्ताह पहले गोवा रोजगार के लिए गए थे।घटना की जानकारी मिलते ही वह गोवा से घर के लिए रवाना हो गये हैं।इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed