जनपद में जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹19,500 नकद, पांच मोबाइल फोन, दो कैलकुलेटर, पेन एवं सट्टा पर्चियां बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दिनांक 16 जनवरी को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम ने हाथरस किला स्टेशन के पीछे छापा मारकर सट्टा लगवाते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में बॉबी ठाकुर, श्यामसुंदर, राहुल अग्रवाल, अभय उर्फ मोनू, आसीफ एवं समद शामिल हैं, जो अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से सट्टा संचालन में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ व सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।हाथरस से राजा पाठक की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।