*वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या MD NEWS चैनल* रुदौली विधानसभा क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी और शेरपुर गांव के घने जंगलों के बीच स्थित बूढ़े बाबा की तपोस्थली पर सवा महीने तक चलने वाला श्रीमद्भागवत कथा एवं महायज्ञ ज्ञान उत्सव भव्य रूप से जारी है। प्राकृतिक वातावरण और हरियाली से घिरे इस पावन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।हरिद्वार से पधारे कथा व्यास राम मनोहर तिवारी महाराज श्रद्धालुओं को प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथाव्यास ने बताया कि भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के यहां भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ।बालकृष्ण का लालन-पालन नंदबाबा के घर हुआ, इसी कारण नंदगांव में जन्मोत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर धरती को अधर्म से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से आज़ाद कराया।कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा स्थल को संदीप जयमाला स्टेज एंड बैलून डेकोरेशन द्वारा आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया। घने जंगलों के बीच स्थित यह तपोभूमि भक्तिमय वातावरण में डूबी रही। विशेष प्रसाद का वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम के यजमान बूढ़े बाबा कुटिया के पुजारी रामदास जी महाराज हैं। इस अवसर पर लवकुश यादव, चंद्रपाल, संदीप यादव, देवतादीन, समर बहादुर सिंह, रामानंद, पवन पाल, शिव नारायण, महेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।नौरोजपुर बघेड़ी और शेरपुर गांव के घने जंगलों के बीच स्थित बूढ़े बाबा का प्राचीन मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष सवा महीने का श्रीमद्भागवत ज्ञान उत्सव आयोजित होता है। प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। परिसर में बूढ़े बाबा की तपोस्थली के साथ हनुमान जी, प्रभु श्रीराम-सीता-जानकी और शिवालय भी स्थित हैं। महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है और हर वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व भी मेला आयोजित होता है।इतनी धार्मिक और पौराणिक महत्ता के बावजूद, यहां अब तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं ने आपसी सहयोग और चंदे से एक विशाल कथा हाल का निर्माण कराया है। श्रद्धालुओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बूढ़े बाबा धाम में जनसुविधाओं के विस्तार की मांग की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।