स्व. ईश्वरी देवी एवं स्व. लक्ष्मण दास बालानी जी के पुण्य स्मृति में नि:शुलक चश्मा वितरण।

वाराणसी इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी एवं सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 204 मरीजों की आँखो की जाच दिनांक 04.01.2026 को हुई थी। जाँच के उपरान्त डाक्टर के द्वारा 102 मरीजों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई थी।निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के संयोजक जय प्रकाश बालानी के अनुसार 102 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरण स्व. ईश्वरी देवी एवं स्व. लक्ष्मण दास बालानी जी के पुण्य स्मृति में अमरनगर कुटिया, सोनिया, वाराणसी में दिनांक 18-01-2026 को किया गया। मरीजों का स्वागत रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर सत्संग भवन के पीठाधीश्वर जयप्रकाश शर्मां रहे। कार्यक्रम संयोजन में जेपी बालानी,सुरेश तुलस्यान, रोहित बलानी,विजय शाह, चंद्रा बलानी,अजय रूपेजा, कुमार छुगानी, कमलेश छुगानी, पंकज भागचंदानी, यश भागचंदानी, जीतेन्द्र तलरेजा, जीतेन्द्र नैनानी आदि लोगो का भी सहयोग रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *