23 जनवरी 2026 को आयोजित होनी वाली मार्क डिल के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में अतिरिक्त मजिस्टेªट अरूणिमा श्रीवास्वत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट उपस्थित आपदा प्रबन्धन समिति के सदस्यों से कहा कि 23 जनवरी 2026 को मार्क डिल सायं 6 बजे से 10 मिनट के लिए किया जायेगा, इस दौरान सायरन बजने पर नगर की सारी लाइट बन्द कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि समिति के सदस्य आग एवं अन्य आपदा के समय कैसे लोगों को बचाया जाये इसकी संबंध में चिकित्सकों एवं फायर अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें और उसी अनुसार बचाव कार्य करें। कार्यशाला में डा0 पंकज मिश्रा ने सड़क दुघर्टना एवं अग्नि पीड़ित लोगों को कैसे उठाकर एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचायें एवं उपचार कराने के बारे में बताया तथा अग्नि शमन अधिकारी ने समिति के सदस्यों को आग से बचाव एवं फायर सेफ्टी चलाने की जानकारी दी। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन समिति से जुड़े सदस्य एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहीं। ——————————–

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाईअम्बिकापुर 14 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मेघावी नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजनाश् ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक अभावों को मेधावी छात्रों की सफलता के आड़े नहीं आने दे रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण जिले के ग्राम पंचायत भिट्टिकला की होनहार छात्रा ममता राजवाड़े हैं, जो इस योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं।