हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन-डाॅ गीता रानी

वाराणसी, 15 जनवरी:2026 हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह समारोह महाविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ, *जिसमें सत्र 2022-23 के उत्तीर्ण कुल 728 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।इनमें 587 विद्यार्थी स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड व एलएलबी के तथा 141 स्नातकोत्तर स्तर के 12 विषयों के विद्यार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जहां से वे केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनने की यात्रा आरंभ करते हैं। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर तथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति–चिह्न भेंट कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की पत्रिका ज्योतिष्मती का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी कमांडर डॉ राम आशीष के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. ऋचा सिंह एवं प्रो. ममता वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया । डॉ गीता रानी असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणी विज्ञान हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने कहा कि समारोह का समापन शिक्षा, संस्कृति, युवाशक्ति और विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ, इस अवसर पर प्राणी विज्ञान से प्रो संगीता शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर गीता रानी असिस्टेंट प्रोफेसर श्री बाबू जी, सबा जलाल, पूजा साहनी रोजी परवीन, नीलू कुमारी रानीगुलसिता नाज श्रुति पाठक,आँचल मौर्य,आरती यादव इत्यादि उपस्थित हुए

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed