टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कम्पनी के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में कार्यक्रम हुआ संपन्न

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

20 जनवरी 2026

बदायूं, टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कम्पनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में कैम्पस प्लेसमेंट किया गया।टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि शुभम सिंह द्वारा कंपनी के बारे में जानकारी दी गई इस प्लेसमेंट में 42 आई टी आई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से इंटरव्यू के बाद 25 अभ्यर्थियों का जॉब अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है।चयनित अभ्यर्थियों को 14401/ -रुपया प्रतिमाह वेतन देय होगा जिसमें प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वाष्र्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य कामना की तथा इस चयन से सचिन कुमार सिंह अनुदेशक ,अजीत कुमार वर्मा अनुदेशक, प्रवीण कुमार अनुदेशक,दिनेश सिंह अनुदेशक,का विशेष सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed