बाराबंकी। बुधवार की देर रात्रि नशे मे धुत ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े बाईक सवार कोटेदार को बुरी तरह रौद दिया जिससे बाईक सवार कोटेदार की दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिकौली निवासी ट्रक ड्राइवर अमन वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा नशे मे धुत होकर ट्रक को लेकर गाँव आया था नशे मे होने के कारण पहले पवन कुमार उर्फ़ आदित्य गौतम व अखिलेश वर्मा को कुचलते कुचलते बचाया तथा गाँव के पास स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के निकट एक जामुन के पेड़ मे टक्कर मार दी तथा ट्रक को खड़ा कर घर चला गया।

इसी दौरान टक्कर से बाल बाल बचे पवन व अखिलेश उलाहना लेकर पहुंचे जिसपर ट्रक ड्राइवर अमन वर्मा ट्रक लेकर वापस जा रहा था तभी बाईक सवार कोटेदार अरविंद वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा सड़क के किनारे खड़े होकर गाँव के ही चेतराम से बात कर रहे थे तभी ट्रक चालक ने कोटेदार को बुरी तरह रौद दिया जिससे कोटेदार की मौक़े पर ही मौत हो गयी। तथा चेतराम बाल बाल बच गये दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव मे कोहराम मच गया इस दौरान अमन वर्मा ट्रक सहित फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।