सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्प लाइन का किया निरीक्षण, रिक्त पद एक माह में भरने के निर्देश

रिपोर्ट, सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर यूपी–सिद्धार्थनगर।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा महिला कल्याण उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्प लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन की संवासी पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें दिसम्बर 2025 में 02 बच्चे तथा जनवरी 2026 में 04 बच्चे संवासित पाए गए।

निरीक्षण के समय ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। चाइल्ड हेल्प लाइन के एक कक्ष में विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के संचालन हेतु सामग्री संरक्षित पाई गई। वर्तमान में कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मोबाइल नंबर कार्यालय की दीवारों पर लिखवाए जाएं तथा कार्यालय का साइन बोर्ड शीघ्र लगवाया जाए। साथ ही सभी रिक्त पदों को एक माह के भीतर भरने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। संवासी पंजिका के अनुसार दिसम्बर 2025 में 36 पीड़िताएं एवं जनवरी 2026 में 17 पीड़िताएं सेंटर पर संवासित रहीं।

निरीक्षण के समय सेंटर पर 05 पीड़िताएं (04 बालिकाएं एवं 01 महिला) संवासित पाई गईं, जबकि 02 पीड़िताएं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु अस्पताल गई हुई थीं।

इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर में संचालित हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने हब से जुड़े कार्मिकों को महिला कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।