एमडी न्यूज़मथुराअपराध रिपोर्टर प्रभारी शुभम सोनी धू-धू कर जली,खिड़की दरवाजे से कूदे यात्री; कानपुर से दिल्ली जा रही थीयूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह 5.15 बजे एक चलती बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने खिड़की दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। स्लीपर बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में 10 यात्री सवार थे।घटना हराया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने बताया- सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया है।8 बसें 3 कारें टकराई थीं, 13 जिंदा जले थेइससे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिछले महीने कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ गई थीं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई थी। 13 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। 70 लोग घायल हुए थे। हादसा इतना वीभत्स था कि पुलिस शवों को 17 पॉलिथीन बैग में भरकर ले गई थी। डीएनए टेस्ट से इनकी पहचान की गई थी।हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर हुआ था। पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवानों और 9 थानों की पुलिस ने 6 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया था। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर 3 किमी लंबा जाम लग गया था। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराई गई थी। ADM प्रशासन अमरेश ने जांच का नेतृत्व किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।