मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी का भंडाफोड़
यूरिया खाद व तंबाकू गुटका के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट,सूरज कुमार
जनपद,सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 543/1, ग्राम फरसादीपुर के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 02 बोरी यूरिया खाद, 09 किस्म के तंबाकू गुटका एवं एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिव कुमार मुराव पुत्र छेदी, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सुकरौली वार्ड नंबर 13, थाना लुंबनी, जनपद रूपनदेही, राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।

बरामद सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

1 view

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed