जनपद रामपुर दिनाँक 22.01.2026
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा युवाओं से संवाद
एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 22.01.2026 को रामपुर रज़ा पुस्तकालय एवं संग्रहालय, राष्ट्रीय कला केन्द्र, रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करके उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद स्थापित किया गया । संवाद के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ,रामपुर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी सकारात्मक सोच व ऊर्जा से ही विकसित भारत 2047 का लक्ष्य साकार किया जा सकता है । संगोष्ठी के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा शिक्षा, नवाचार, सामाजिक दायित्व, महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे गए । कार्यक्रम के अंत में युवाओं से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया । कार्यक्रम में निदेशक रजा पुस्तकालय,नगर के अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।