ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

2 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक महिला समेत 5 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मथुरा की साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने मथुरा की एक महिला को कॉल करके, खुद को सीबीआई व क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया।
और मनी लॉन्ड्रिंग में महिला के आधार कार्ड व सिम कार्ड इस्तेमाल होने की कहकर
महिला के बैंक खातों की जांच करने के नाम पर उसे डिजिटल अरेस्ट किया,
और बैंकों में जमा पैसे के लिए जांच की कहकर महिला को फर्जी नोटिस भी भेजा।
इस दौरान ठगों ने महिला से 2 करोड़ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।
महिला को जब इस धोखाधड़ी बारे में पता चला तो उसने साइबर पुलिस को सूचना दी।
साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें एक महिला भी शामिल है, वही एक अभियुक्त अभी फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों से 9 मोबाइल 9 सिम कार्ड ,9, एटीएम कार्ड तीन पैन कार्ड दो आधार कार्ड और 11 बैंक खातों का विवरण बरामद किया है।

Loading

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।