ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा गोवर्धन
एम डी न्यूज़
संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

गोवर्धन पुलिस ने साइबर अपराधियों की तोड़ी कमर गठित कमेटी ने साइबर अपराध में प्रयोग किये जाने वाले 64 फोन कोतवाल को गांव में बुलाकर किए सुपुर्द

मथुरा – थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मिनी जामताड़ा में घुसकर साइबर अपराधियों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया है। साइबर अपराधी अब अपनी जान बचाकर सरेंडर करने को तैयार हो गए है। गोवर्धन पुलिस ने साइबर अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है।
ग्राम दौलतपुर के लोगों ने अपने गांव में एक मीटिंग की और 20 लोगों की एक कमेटी बनाई और कहा कि हम लोग पुलिस के साथ सहयोग करते हुए अपने गांव से कोई भी साइबर फ्राड या अपराध नहीं होने देंगे। इस पर उन्होंने सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह एवं एसएचओ गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर को गांव में बुलवाया और गांव के सभी लोंगों ने उपरोक्त अधिकारियों के समक्ष शपथ ली कि आज के बाद अपने गांव के किसी प्रकार का कोई अपराध नहीं होने देंगे। इस पर अधिकारियों ने गांव वालों को आश्वासन लिया कि साइबर में वांछित सभी अपराधियों को सरेण्डर करेंगे और जो साइबर अपराध में मोबाइल प्रयोग किये जा रहे हैं उन्हें पुलिस के समक्ष पेश करेंगे।
इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को गांव दौलतपुर में गठित कमेटी के रफीक खां, पप्पू खां, रमजान, उम्मर, लीली व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग के लिए एक कदम बढाकर साइबर अपराधियों के वांछित अभियुक्तों को कोर्ट में सरेण्डर करते हुए साइबर अपराध में प्रयोग किये जाने वाले कुल 64 मोबाइल फोन प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर को गांव दौलतपुर में बुलाकर उनके समक्ष सुपुर्द कर दिये गये। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन्स को साइबर सैल भेजकर जांच करायी जायेगी एवं विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

0 views

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।