Decollare 4.0 थीम पर आधारित विदाई समारोह का गरिमामय एवं भावनात्मक आयोजन।

वाराणसी। दिनांक 24 जनवरी 2026 को संत अतुलानंद आवासीय अकादमी के प्रांगण में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए Decollare 4.0 थीम पर आधारित विदाई समारोह का गरिमामय एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों को जीवन में सफलता का आधार बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, प्रश्नोत्तरी एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भावुक विदाई गीत के साथ समारोह का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नई उड़ान और अविस्मरणीय स्मृतियों का प्रतीक बना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।