हैप्पी मॉडल स्कूल, पहड़िया में 24 जनवरी 2026 को उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘खेल उत्सव-2025

वाराणसी ॥ हैप्पी मॉडल स्कूल, पहड़िया में 24 जनवरी 2026 को वार्षिक खेल महोत्सव खेल उत्सव-2025 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल एवं विद्यालय ध्वज फहराने के साथ हुआ।इस अवसर पर विधालय की निर्देशिका नीता सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों से संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।कार्यक्रम में उप-निर्देशक विनोद पांडेय सर की गरिमामयी उपस्थिति ने बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साह और बढ़ाया।
खेल उत्सव के दौरान नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। इनमें केयोन रेस, फोग रेस. जंगल बुक रेस, बैलूल बस्टिंग रेस, लेमन स्पून रेस, टग ऑफ वॉर, रिले रेस एवं खो-खो जैसी प्रतियोगिताएँ प्रमुvख रहीं। अभिभावकों के लिए भी विशेष पैरेंट्स रिले रेस का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ने भी कार्यक्रम को और यादगार बना दिया। किंडरगार्टन के नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘जय हो’ डांस, आकर्षक डांस परेड, ऊर्जावान जुम्बा डांस तथा जोश से भरपूर भांगड़ा नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। कक्षा आठ के आरवी, आयुष्मान एवं आरोहिका, तथा कक्षा 3 से 5 के वान्या, कनिष्का, भारद्वाज और निष्ठा ने अपनी शानदार एंकरिंग से पूरे कार्यक्रम को जीवल बनाए रखा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी तोलानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियी और अभिभावकों को खेलों के महत्व को समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *