पाल विकास समिति की बैठक खाटू श्याम लान सारनाथ में हुई संपन्न।

वाराणसी॥ पाल विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक व संरक्षक भइयालाल पाल के नेतृत्व में पाल समाज, पाल विकास समिति के सदस्यों की बैठक सारनाय याई बौध मंदिर के समीप खाटू श्याम लाल में सम्पन्न हुई। जिसमें यह निर्णय किया गया कि पाल समाज को राजनैतिक और सामाजिक हक हिस्सा दिलाने के लिये उन्हें पूरे जिले में संगठित किया जाना जरूरी है। ऐसे में पाल समाज की ओर से उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने भइयालाल पाल को यह अधिकार दिया कि वह सर्वसम्मति से पाल समाज की मजबूती के लिये जिला अध्यक्ष का चयन कर घोषणा करें। समस्त उपस्थित पाल समाज के सदस्यों के आग्रह पर पाल विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक व संरक्षक श्री भइयालाल पाल ने पाल विकास समिति का जिला अध्यक्ष श्री गणेश पाल को मनोनीत किया जिसका समर्थन वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा किया गया है जिसका समर्थन भी उपस्थित पाल समाज की ओर से किया गया। उक्त मनोनयन के बाद श्री भइयालाल पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे पाल समाज को अपने को एक कर पूरी मजबूती के साथ सामाजिक व राजनैतिक रूप से अपने हक की लड़ाई को लड़ना होगा। चयनित जिलाध्यक्ष से यह उम्मीद है कि वह अथक प्रयास कर पाल समाज के लोगों की हक की लड़ाई लड़ेगें। जहाँ पाल समाज काफी पिछड़ गया है और अपने को कमजोर समझ रहा है उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा पूरा समाज व संगठन आपके साथ खड़ा है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पाल समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के लोगों ने उनको बधाई दिया। मुख्य रूप से कमलेश पाल प्रधान, संतोष पहलवान, बृजेश पाल, आर-राजकुमार पाल ,राधे पाल आनन्द प्रजापति, राहुल पाल, सुरेन्द्र कुमार मनिष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।