
श्री राम कथा के उद्घाटन के पूर्व श्रृंगार गौरी माता का भव्य पूजन हुआ।
वाराणसी श्री काशी सत्संग मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण ज्ञान महायज्ञ वर्ष 68 के उपलक्ष में श्री राम कथा के उद्घाटन के पूर्व श्रृंगार गौरी माता का भव्य पूजन हुआ 11 नारियल अर्पित करके धूप दीपदान भोग लगाकर 111 ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्र पढ़कर माता का पूजन अर्चन किया गया उसके पश्चात नंदी महाराज का दर्शन पूजन एवं भोग आरती किया गया पूरा परिसर श्रृंगार गौरी माता की जय जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा विश्वनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद श्री राम कथा एवं विश्व शांति हेतु नौ दिनों तक निरंतर चलने वाले महायज्ञ का उद्घाटन किया गया समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी जितेंद्रनंद सरस्वती हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर अरुण दास जी महाराज प्रयाग पीठाधीश्वर योगीराज पागल बाबा आचार्य सूर्य लाल जी मिश्र डॉ देवेशाचार्य जी महाराज सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या सोनीपत हरियाणा से पधारे आचार्य विपिन वशिष्ठ कथा व्यास एवं ज्योतिषाचार्य समाजसेवक भाजपा नेता संजय गुप्ता साधना गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी वाराणसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे मंदिर प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था पुलिस सीआरपीएफ खुफिया विभाग इंटेलिजेंस विभाग के जवान तैनात थे संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार पाठक एवं मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रकाश पांडे ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया श्री राम दरबार की प्रतिमा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया समारोह में मुख्य रूप से मानस व्यास पंडित रवि मिश्र ब्रजेश उपाध्याय सर्वज्ञ मिश्रा लल्लन प्रसाद प्रजापति आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे
