मुजफ्फरनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना भोपा प्रभारी जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 31.01.2026 को वादी निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर ने थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव के ही रहने वाले गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने तथा अपशब्दो का प्रयोग किया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना भोपा पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मात्र 06 घण्टे के अन्दर अभियुक्त को रहकडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। थाना भोपा पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. गोलू उर्फ हर्ष पुत्र बृजवीर निवासी ग्राम रहकडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *